जमशेदपुर : पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक्षारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 अक्तूबर 2024

जमशेदपुर : पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतीक्षारत

Purnima-das
पूर्णिमा दास 
जमशेदपुर (विजय सिंह), 20 अक्टूबर। तमाम कयासों के बीच लगातार 24 वर्षों (1995-2019) तक  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के वर्तमान राज्यपाल रघुवर दास, भारतीय जनता पार्टी में अपने प्रभाव को पुन: साबित करते हुए, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से अपनी पुत्रवधु पूर्णिमा दास को भाजपा का टिकट दिलाने में सफल रहे, इधर पूर्णिमा दास के नाम की घोषणा के साथ ही टिकट पाने की चाहत में आस लगाए बैठे भाजपा के कई नए-पुराने नेताओं के मंसूबे धरे के धरे रह गए और कहीं न कहीं, दबे मन से ही सही, भाजपा नेतृत्व पर भी परिवारवाद की राजनीति करने के आरोप की कानाफूसी होती रहीI लेकिन यदि राजनीतिक तौर पर देखें तो भारतीय जनता पार्टी नवांगतुकों, गैर अनुभवी प्रत्याशी पर भी दाव लगाने में बाजी मारती नजर आई।

Dr-ajay-kumar
डॉ अजय कुमार
दूसरी तरफ देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी जमशेदपुर पूर्वी में अभी तक उम्मीदवार तय करने में पिछड़ती दिख रही है। भाजपा ने जहाँ नए चेहरे को सामने किया है वहीं कांग्रेस खेमे से डा. अजय कुमार,  आनंद बिहारी दूबे, अवधेश कुमार सिंह और अशोक चौधरी के नाम ब्लॉक स्तर से लेकर स्क्रीनिंग कमिटी तक ने कांग्रेस आलाकमान के पास अंतिम निर्णय के लिए अग्रसारित किया है। स्वंय कांग्रेस के झारखंड  प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में संपन्न कांग्रेस की मीटिंग में इन नामों की चर्चा की। हमारे पाठक जानते हैं कि कांग्रेस की तरफ से डा.अजय कुमार सबसे सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे हैं.पेशे से चिकित्सक और बाद में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में जमशेदपुर के सफलतम आरक्षी अधीक्षक के तौर पर तत्कालीन रोबिनहुड का  इमेज रखने वाले अजय कुमार 2011 से 2014 तक 15 वीं लोकसभा में बाबूलाल मरांडी की तत्कालीन झारखंड विकास मोर्चा के सांसद के रूप में पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं I 2014 में वे भाजपा के विधुत वरण महतो से चुनाव हार गए।

Anand-bihari-dubey
अवधेश सिंह
कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे का  नाम भी कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवार के रूप में शामिल हैI श्री दूबे पर पहले भी पार्टी ने भरोसा जताया था, लेकिन वे जीत दर्ज नहीं कर सकेI कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ट्रेड यूनियन नेता विजय खाँ और उद्धमी अशोक चौधरी के नाम की भी चर्चा हैI इधर प्रदेश अध्यक्ष ने संभावित उम्मीदवारों में अवधेश कुमार सिंह के नाम की भी घोषणा कर सबको चौंकाया क्योंकि युवा कांग्रेस के समय से कांग्रेस की जमीनी राजनीति कर रहे कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता, पदाधिकारी, टिमकेन इंडिया के सुरक्षा अधिकारी अवधेश सिंह टिकट पाने वाले संभावित उम्मीदवारों की सूची में बिल्कुल नया चेहरा हैI हलांकि श्री सिंह और उनके समर्थकों ने पार्टी के जिला व राज्य पदाधिकारियों समेत राज्य अध्यक्ष व जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के समक्ष दमदार दावेदारी प्रदर्शित की है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस भाजपा की तरह किसी नए चेहरे को आगे करने का साहस करेगी या पुराने प्रत्याशियों पर ही  दांव लगाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: