सीहोर : नवागत पुलिस अधीक्षक से मिले भाजपा कर्यकर्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 16 अक्तूबर 2024

सीहोर : नवागत पुलिस अधीक्षक से मिले भाजपा कर्यकर्ता

City-sp-sehore
सीहोर । बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर युवा भाजपा नेता श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के सीहोर जिला अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने पुलिस अधीक्षक के रूप में विदिशा जिले की सफलतापूर्वक कमान संभालने के बाद सीहोर जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले नवागत  पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से भेंटवार्ता कर उनको पुष्य माला पहनाकर स्वागत किया। युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा के द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से जिले की राजनीतिक और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। नवागत जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने खुशी व्यक्त करते हुए युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश शर्मा, मनोज तिवारी, अमन वर्मा, आकाश गोस्वामी, कपिल वर्मा, आयुष वर्मा, कृष्ण कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: