वाराणसी : नारी शक्ति और रत्न सम्मान से नवाजी जाएंगी 51 महिलाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 अक्तूबर 2024

वाराणसी : नारी शक्ति और रत्न सम्मान से नवाजी जाएंगी 51 महिलाएं

  • नौ नवंबर को महिला शक्ति का सम्मान किया जाएगा : एसीपी ममतारानी
  • इनमें वो महिलाएं शामिल होंगी जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है

Women-power-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और एक नया आयाम स्थापित करने वाली वाराणसी की 51 महिलाओं को नारी शक्ति और नारी शक्ति रत्न सम्मान से छह नवंबर को नवाजा जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह काम किए जाते हैं। इस क्रम में शहर के स्कूल-कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें बालिकाओं, उनके परिजनों और छात्रों को जागरूक किया जाएगा। वहीं, रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी के संग भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें महिला अपराध और बचाव से जुड़ी पूरी जानकारियां दी जाएंगी।


ममतारानी ने बताया कि इस अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के साथ स्वावलंबन को सशक्त बनाना है। साथ ही पोस्टर के माध्यम से महिला सुरक्षा हेतु चलाए गए हेल्प लाइन नंबर का भी प्रचार प्रसार किया जायेगा। इसके अलावा हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल और व्यापक निरंतर देखभाल, समर्थन और सहायता प्रदान करना है। सहायता की आवश्यकता वाली महिलाओं और अपराध तथा हिंसा पीड़ितों के बचाव, संरक्षण और पुनर्वास के लिये गुणवत्ता तंत्र स्थापित करना है। विभिन्न स्तरों पर महिलाओं के लिये उपलब्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना है। दहेज, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने और लैंगिक समानता आदि को बढ़ावा देने के लिये सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।


ममतारानी ने बताया कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिये सक्षम वातावरण बनाना है। लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन के लिये बालिकाओं के अस्तित्व, संरक्षण, शिक्षा और विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया जायेगा। बच्चों को भी हेल्प लाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। सार्वजनिक स्थलों जैसे मॉल, सार्वजनिक स्मारक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर आदि जगह पर शिशुओं के लिए फिडिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. हर वर्ग की महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए भवनों के कंसट्रक्शन साइट, कारखाने, फैक्ट्री जैसे स्थलों पर कार्य करने वाली महिलाओं के लिए विश्राम स्थल की व्यवस्था की जाएगी. इन स्थानों पर स्थानों पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. प्रयास संस्था के सीईओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न कार्य क्षेत्रों से नारी शक्ति सम्मान से 51 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं: