मधुबनी : हरियाणा जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 अक्तूबर 2024

मधुबनी : हरियाणा जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार से लेकर थाना चौक तक जिलाअध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में प्रचंड समर्थन और हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर जिलेबी लड्डु मुंह मिठाई खिलाकर बैंड बाजा की धुन पर डांस करते हुए जीत जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडा और हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल मिला है और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का समर्थन मिला है। मौके पर जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी आदित्य झा अशोक राम कन्हैया साह जिला पार्षद विनोद प्रसाद अरूण प्रसाद स्वर्णिम गुप्ता,शिव कुमार दास मनीष करण शंकर झा रवि कुमार महतो चंदन कुमार चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: