गाजियाबाद : मेवाड़ के आर्यन को मिला बेस्ट स्टोरी अवार्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 अक्तूबर 2024

गाजियाबाद : मेवाड़ के आर्यन को मिला बेस्ट स्टोरी अवार्ड

Mewar-aaryan
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र आर्यन शर्मा को लघु फिल्म प्रतियोगिता में बेस्ट स्टोरी लिखने पर प्रोमिनेन्ट पर्सनैलिटी अवार्ड मिला है। बिग बॉस से मशहूर हुई बॉलीवुड कलाकार मन्नारा चोपड़ा ने आर्यन को यह अवार्ड प्रदान किया। प्रतियोगिता द्वारिका दिल्ली में आयोजित हुई। जानकारी के अनुसार एसआरसी एंटरटेनमेंट की ओर से दस प्रकार की प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित की गई थीं। लघु फिल्म लेखन प्रतियोगिता में यूं तो अनेक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया लेकिन अंत में दस प्रतियोगियों को चुना गया। फिर दस में से तीन प्रतियोगी चुने गये। इन तीन में से मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीए.एलएलबी नवें सेमेस्टर के छात्र आर्यन शर्मा की लघु फिल्म को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। बकौल आर्यन उन्हें मन्नारा चोपड़ा ने प्रोमिनेन्ट पर्सनैलिटी अवार्ड प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं: