सीहोर : अब समाज को करना होगा कुरीतियों का बहिष्कार : नरवरिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 अक्तूबर 2024

सीहोर : अब समाज को करना होगा कुरीतियों का बहिष्कार : नरवरिया

  • महुआखेडा में आयोजित हुई अहिरवार समाज संघ की जिला स्तरीय बैठक

Ahirwar-sangh-sehore
सीहोर। रविवार को दोराहा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआखेडा में अहिरवार समाज संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी कपिल सूर्यवंशी ने बताया कि बैठक में समाज के लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने कई मुददों पर चर्चा की। संघ के संस्थापक अमान सिंह नरवारिया ने कहा कि दुनिया कहां से कहां पहुंच चुकी है, आपके पास आगे बढने के लिए ढेर सारे अवसर हैं लेकिन समाज को कुरीतियों का बहिष्कार करना होगा। इन छोटी छोटी कुरीतियों में फंस कर समाज पिछड रहा है। समाज को शिक्षा पर और ज्यादा ध्यान देना होगा। इस मौके पर संभागीय सचिव विनोद बडोदिया ने कहा कि शराब से कई घर बर्बाद हो रहे हैं। युवा इसकी लत में पडकर गलत काम करते हैं, इसलिए हमें अब नशा मुक्त समाज बनाना होगा। मृत्युभोज पर लोग अनावश्यक खर्च करते हैं, गरीब कर्ज लेकर समाज को भोज करा रहे हैं। इससे समाज के लोग आर्थिक रूप से कमजोर ही हो रहे हैं। समाज की आर्थिक मजबूती के लिए इन कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाना होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सूर्यवंशी, संभागीय अध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, जिलाध्यक्ष करणसिंह अहिरवार सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी। युवक-युवती परिचय सम्मेलन, समाजिक विवाह सम्मेलन, शिक्षा के प्रति जागरूक और शिक्षा के संसाधन जुटाने जैसे कई मुददों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से सूरज सिंह को बुधनी ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं टीकाराम अहिरवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। 


बैठक में मुकेश अहिरवार, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, देवीराम अहिरवार, मंशा राम अहिरवार, नर्मदा प्रसाद अहिरवार, कुंजीलाल अहिरवार, मांगीलाल अहिरवार, धर्मेन्द्र अहिरवार, सूरज सिंह अहिरवार, टीकाराम अहिरवार, बने सिंह अहिरवार, दयाराम अहिरवार, प्रभुलाल, रोहित, महेश कुमार, ओमप्रकाश अहिरवार, बृजेश अहिवार, घुडेलाल, मिश्रीलाल, विश्राम सिंह, बाबूलाल, लखन लाल, थान सिंह सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: