मधुबनी : सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024

मधुबनी : सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा की बैठक

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज 15 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने हेतु जिलाध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता मे तथा जिला महामंत्री देवेंद्र यादव के संचालन मे बैठक का किया आयोजन। बैठक में मुख्य वक्ता तथा प्रशिक्षक के रूप मे बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया। बैठक में पूर्व मंत्री बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, खजोली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य उत्तर बिहार के प्रांतीय सह संयोजक घनश्याम ठाकुर, मधुबनी के मेयर अरुण राय,  बिहार प्रदेश से राजीव रंजन,  जिला प्रभारी रामकुमार राय, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नुनु ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, जिला सदस्यता प्रभारी रणधीर खन्ना, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष राधा देवी के साथ सभी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


वक्ताओं ने मुख्य रूप से अधिक से अधिक सदस्य कैसे बने इस पर जोड़ दिया। मुख्य वक्ता ने बताया की सदस्यता के समय को बढ़ाया गया है इसलिए अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाय। बैठक मे संजय पांडे, महेंद्र पासवन, प्रभाशु झा, मनोज मुन्ना, राजीव झा, सुनील मिश्र, हरीशचंद्र शर्मा, प्रसांत ठाकुर, अशोक कुशवाहा, पूनम मल्लिक, मीनू देवी, सरोज सिंह, उद्धव कुंवर, कुंदन सिंह, सुमन झा, हरिमोहन, विजय मार्शल, सुबोध चौधरी, संजय गुप्ता, गौरी शंकर महतो, अनिल सिंह, मुकेश कुशवाहा आदि शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: