सीहोर : बघेल आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 अक्तूबर 2024

सीहोर : बघेल आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष नियुक्त

  • जनता के हित में काम कर पार्टी को करेंगे मजबूत : बघेल 

Sehore-aap-party
सीहोर। सक्रिय आप कार्यकर्ता इंजीनियर केपी सिंह बघेल को आम आदमी पार्टी ने सीहेार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आप कार्यकर्ता बघेल इस से पहले आम आदमी पार्टी के अनेक पदों पर रहकर जनता और पार्टी की सेवा करते रहे है। यह गौरवपूर्ण नियुक्ति आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं राज्य सहप्रभारी मनजिंदर सिंह की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति रानी अग्रवाल के द्वारा की गई है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शीतल बिहार कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पहुंचकर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष केपी सिंह बघेल का फूल मालाओंं से स्वागत कर बधाई दी। कार्यकताओं के मध्य बघेल ने कहा की दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है और प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व जिले में भी हम जनता के हित में काम कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: