सीहोर : प्रतीक बने श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 अक्तूबर 2024

सीहोर : प्रतीक बने श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष

Khatu-shyam-sena-sehore
सीहोर । श्याम प्रेमियों की राष्ट्रीय रजिस्टर्ड संस्था श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकासचंद्र अग्रवाल की सहमति से श्याम प्रेमी प्रतीक मीना पिता ब्रजमोहन मीना को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। रविवार को कारोत चौराहा स्थित संजय विश्राम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा एवं श्रीखाटू श्याम सेना ट्रस्ट सीहोर जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतीक मीना और श्यामप्रेमियों को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट की ओर से बाबा का फोटो,अंगवस्त्र और नियुक्ति सम्मान पत्र भेंट कर पुष्प मालाऐं पहनाकर स्वागत किया।  


श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट का भोपाल जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री मीना ने कहा कि श्री खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट के कार्य को भोपाल जिले में विस्तार देंगे और अधिक से अधिक श्याम प्रेमी जनों को संस्था से जोड़ेंगे और सनातन धर्मध्वजा को झुकने नहीं देंगे। कार्यक्रम में उपास्थित श्यामप्रेमी विनय मीना,प्रवीण मीना, विकास जाट, ऋतिक जाट,ऋषि मीना, सौरभ जाट, विवेक जाट, अंकित नामदेव, कपिल सेन, देव चौहान, हेमंत साहू, सुमित मीना, कुणाल मीना, देवेश मीना, संदीप जाट, कुलदीप जाट, प्रवीण जाट, दिलीप मीना, दीपक मीना, राहुल मीना, अभिषेक मीना, अभिषेक गौर आदि ने श्री मीना को बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: