- बाहुबली और बालू माफिया जनरल एसके सिंह को चुनाव लड़ने से रोक रहे, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए उन्होंने फॉर्म 8A भरा है, हमलोग कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं
प्रशांत किशोर ने RJD को दी खुली चुनौती, बोले - रामगढ़ में जगदानंद सिंह के बेटे तीसरे या चौथे स्थान पर रहेंगे, तेजस्वी में हिम्मत है तो यहां से चुनाव लड़ कर दिखाए
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कैमूर से पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को 13 नवंबर को रामगढ़ में होने वाले उप-चुनाव में रामगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा अगर वह रामगढ़ से चुनाव लड़ते हैं तो प्रशांत किशोर स्वयं उनके सामने रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस बार उप-चुनाव में जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह जो RJD के रामगढ़ से उम्मीदवार हैं, उनका जितना तो बहुत दूर की बात, उन्हें इस चुनाव में दूसरा स्थान भी हासिल नहीं होगा। रामगढ़ जहां से जगदानंद सिंह का परिवार ही आरजेडी से चुनाव लड़ता है, उसी रामगढ़ से इस बार आरजेडी के नेता तीसरे या चौथे स्थान पर रहेंगे। इस बार रामगढ़ की जनता को तय करना है कि नेता का बेटा राजा बनेगा या रामगढ़ का गरीब का बेटा राजा बनेगा।
जन सुराज ने रामगढ़ उप-चुनाव के लिए घोषित किए 5 संभावित नाम, कल जन सुराज संस्थापक सदस्य इन पांचों में से चुनेंगे एक प्रत्याशी
प्रशांत किशोर ने रामगढ़ विधानसभा से जन सुराज के 5 संभावित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विनायक प्रसाद जायसवाल, शमीम अहमद, आनंद सिंह, सुशील कुशवाहा और रामनारायण राम जन सुराज के पांच संभावित उम्मीदवार हैं। इन्हीं पांचों में से कोई एक जन सुराज की ओर से चुनाव लड़ेगा। फिलहाल जन सुराज के पदाधिकारियों और संस्थापक सदस्यों के साथ इस बात पर चर्चा चल रही है कि रामगढ़ से जन सुराज का उम्मीदवार किसे बनाया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि कल यानी 22 अक्टूबर को रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। प्रशांत किशोर ने यह भी जानकारी दी है कि जन सुराज के प्रत्याशी 24 अक्टूबर को बेलागंज और इमामगंज से तथा 25 अक्टूबर को तरारी और रामगढ़ से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें