खाजेडीह पंचायत के चिकनोत्वा गांव का रहने वाला है वचन देव यादव।लदनियां/मधुबनी (रजनीश के झा)। लदनियां थाना पुलिस ने बुधवार की शाम चिकनोत्वा गांव में रामदेव यादव के घर छापेमारी कर एस टी एस ई मामले के अभियुक्त 35 वर्षीय वचन देव यादव उर्फ वचन गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी वचन देव यादव को गुरुवार को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि चिकनोत्वा गांव के ही एक महिला ने अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत कांड संख्या 238/ 024 दर्ज कराई। केस में वचन देव यादव सहित सात लोगों को नामजद बनाया है। इस मामले के आईओ बिजली हंसदा ने बुधवार की शाम आरोपी वचनदेव यादव गिरफ्तार को कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।अन्य आरोपियों को हिरासत के लिए सघन छापेमारी जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें