हरेकृष्ण महताब की स्मृति में राष्ट्रपति ने जारी किया 125 रुपए का सिक्का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 नवंबर 2024

demo-image

हरेकृष्ण महताब की स्मृति में राष्ट्रपति ने जारी किया 125 रुपए का सिक्का

IMG-20241121-WA0013
आज दिल्ली के विज्ञान भवन में उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध  स्वतंत्रता सेनानी उत्कल केशरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 125 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया । महताब की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ,पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी उपस्थित थे । सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार हरेकृष्ण महताब पर जारी हुए इस 125 रुपए के सिक्के का निर्माण भारत सरकार की कोलकता  टकसाल में हुआ है । इस सिक्के का कुल मानक वजन 35 ग्राम है जिसमें 4 धातुओं का मिश्रण है जिसमें चांदी 50% ,तांबा 40 % निकल 5% और जस्ता 5% है । सुधीर के अनुसार यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आयेगा कुछ समय बाद कोलकता टकसाल द्वारा इसे आमजन को विक्रय करने हेतु जारी किया जायेगा इस सिक्के की अनुमानित कीमत 3 हजार रुपए के आसपास होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *