मधुबनी (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड इकाई कलुआही का सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष गुलज़ार अहमद की अध्यक्षता मे किया गया । मुख्य अतिथि मधुबनी जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष राजद शिक्षक प्रकोष्ठ कुवर राय, पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष मधुबनी रामाशीष यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद रेणु यादव, राजद जिला प्रवक्ता इन्द्रजीत राय, कलुआही सदस्यता प्रभारी रुदल यादव, राजेन्द्र यादव, शंभु प्रसाद यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ, उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती से लेकर सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की गयी। जिला प्रभारी कुमर राय ने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता रीढ़ होता है। राजद का सबसे महानपर्व सदस्यता अभियान पूरे राज्य मे चलाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में कुशल कार्य व विकसित बिहार निर्माण को देखते हुए लोग उत्साह के साथ संगठन से जुड़ रहे हैं। अबतक इस अभियान के तहत पूरे राज्य मे एक करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम चल रहे हैं। सितंबर 2024 से ही नए सत्र की सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। जिसको लेकर सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाना है। गांव-गांव में जाकर सभी जाति धर्म के लोगों को संगठन से जोड़ना है। लोगों को राष्ट्रीय जनता दल की उपलब्धि को बताना है। सदस्यता अभियान 05 जनवरी तक हर हाल में समाप्त कर लिया जाएगा। बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखण्ड कार्यकारणी के कृष्णदेव यादव, रामधनी मंडल, दिलीप चौधरी, अमोद चौधरी, उपेन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष फरहत जबी, भोला दास, महेश्वर राम, भोगी राम, मिथिलेश दास, लालबाबु पासवान , आशिफ अली एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रविवार, 29 दिसंबर 2024

मधुबनी : राजद की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें