मधुबनी : सीमा क्षेत्र युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जनवरी 2025

demo-image

मधुबनी : सीमा क्षेत्र युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक

IMG-20250127-WA0046
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र, मधुबनी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित सीमा क्षेत्र युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई।गौरतलब हो कि यह 05 दिन का आवासीय कार्यक्रम चंद्र काम्प्लेक्स, होटल मधुबनी में दिनांक 31 फरवरी  से 04 फरवरी तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम मे 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम से कुल 27 प्रतिभागी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत परस्पर संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्षेत्र भ्रमण आदि गतिविधियां की जाएंगी ।  बैठक में  निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों की व्यवस्था एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रमों के आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।  कार्यक्रम सम्बन्धित व्यापक प्रचार प्रसार में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सहयोग करेंगे।  कार्यक्रम में योग और खेल आयोजन हेतु शारीरिक शिक्षा अध्यापक की प्रतिनियुक्ति 01 फरवरी से 04 फरवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। कार्यक्रम में 02 फरवरी और 03 फरवरी को क्षेत्र भ्रमण के लिए बसों की उपलब्धता व सम्बन्धित आवश्यक सहयोग जिला परिवहन पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। कार्यक्रम में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर।एसडीआरएफ से समन्वय कर 01 फरवरी को एक परस्पर संवादात्मक सत्र का आयोजन जिला आपदा पदाधिकारी परिमल कुमार सुनिश्चित कराएंगे। उक्त बैठक में डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र,मनीष कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी।सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *