- जन सुराज की सरकार बनी तो अनुसूचित जाति के लिए 5 बड़े काम होंगे पूरे
इसलिए जन सुराज ने तय किया है कि सबसे पहले आमूलचूक संसाधन पर हक अनुसूचित जाति के लोगों का है। जो पीछे रह गए है, उन्हें आगे लाना है। जिसके लिए जन सुराज ने अपने 5 वादों को सामने रखा है।" आगे प्रशांत किशोर ने बिहार के युवाओं को मोबाइल के जरिए कैसे आत्मनिर्भर बनाना है इसका भी मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि हमलोगों को हर गांव से 10 सक्रिय युवाओं को निकलना है, और उन्हें सत्याग्रह आश्रम में 5 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके जरिए हम उन्हें 5 ..10 हजार कमाने के लायक बनाएंगे जिससे उन्हें बाहर मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा। हम उन्हें फोन के जरिए रोजगार पाना सिखाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि आपके एक वोट से मोदी जी 45 लाख करोड़ रुपए का तिजोरी का चाभी बन गए हैं।आपने वोट नाली गली पर दे दिया, 5 किलो अनाज पर दिया, मुर्गा भात खा कर दे दिया, अपनी वोट की ताकत समझिए और इस बार वोट शिक्षा को मद्देनजर रखते हुए कीजिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें