सीहोर। जिला उपभोक्ता परिषद के तत्वाधान में शहर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का अभियान महोत्सव मनाया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाओं के द्वारा उपभोक्ताओं को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में संगोष्ठि का आयोजन किया गया था। इस मौके पर श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के संरक्षक राहुल सिंह ने यहां पर मौजूद परिषद के जितेन्द्र तिवारी, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर श्री दीक्षित ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष विष्णु प्रजापति के मार्गदर्शन में आगामी 22 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस अभियान महोत्सव का समापन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। जरूरी दस्तावेजों और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि उपभोक्ता अपने अधिकारों की जानकारी से खुद और देश के विकास में योगदान दे सकता है। उपभोक्ता और उत्पादन कंपनियों के अधिकारों पर गहन चर्चा की।
बुधवार, 19 मार्च 2025

सीहोर : 22 मार्च को किया जाएगा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस अभियान का समापन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
सीहोर : अश्वगंधा कैंपेन के तहत जागरूकता
आर्यावर्त डेस्कMar 24, 2025सीहोर : कुबेरेश्वरधाम आज से आरंभ होगा निशुल्क रुद्राक्ष वितरण
आर्यावर्त डेस्कMar 24, 2025सीहोर : आज मनाई जाएगी मां कर्माबाई जयंती
आर्यावर्त डेस्कMar 24, 2025
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें