सीहोर : कचरा गाड़ी को विधायक ने दिखाई हरी झंडी, दोराहा पंचायत क्षेत्र में दौड़ेगी अब कचरा गाड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 मार्च 2025

demo-image

सीहोर : कचरा गाड़ी को विधायक ने दिखाई हरी झंडी, दोराहा पंचायत क्षेत्र में दौड़ेगी अब कचरा गाड़ी

IMG-20250306-WA0012
सीहोर। दोराहा ग्राम पंचायत को विधायक सुदेश राय ने  कचरा वाहन प्रदान किया है। विधायक सुदेश राय ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर कचरा वाहन को रवाना किया। ग्राम पंचायत दोराहा के सरपंच कलीम पठान सहित पंच और ग्रामीण जन मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र में स्वच्छता साफ सफाई का होना जरूरी है। अब कचरा गाड़ी बाजार में पहुंचेगी और कस्बा क्षेत्र के गली मोहल्ले में घर-घर पहुंच कर कचरा एकत्रित करेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियन को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वच्छता बनाए रखना हम सब का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनपतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *