फ़तेहपुर : सीजेए ने पुण्यतिथि पर याद किया पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 मार्च 2025

demo-image

फ़तेहपुर : सीजेए ने पुण्यतिथि पर याद किया पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को

  • जिलाध्यक्ष त्रिभुवन के नेतृत्व में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

IMG-20250325-WA0007
फ़तेहपुर (रजनीश के झा)। पत्रकार पुरोधा एवं अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के पुण्यतिथि पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बताते चलें कि मंगलवार को पत्रकारों एवं कलमकारों के शीर्ष संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष कर्म मोहम्मद के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार साथियों के साथ विद्यार्थी चौक पर स्थित पत्रकार पुरोधा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी अमर रहें नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अमर शहीद विद्यार्थी जी के कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प भी लिया है। 


इसी कड़ी में खागा तहसील में तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या तथा बिंदकी में तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, तहसील सचिव धीर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार, जिला सचिव मानेन्द्र सिंह, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जे पी सिंह चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल पटेल, तहसील उपाध्यक्ष विष्णु स्वरूप, उपाध्यक्ष महेश चौधरी, सचिव नाजिया शेख, कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, ब्लॉक सचिव रेहान अहमद, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह, फतेहपुर नगर सचिव पंकज सक्सेना, भिटौरा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य कमरुल निशा, महताब आलम सहित कई लोग उपस्थित हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *