फैंस का प्यार
रितेश पांडेय के इन दोनों गानों को फैंस ने खूब पसंद किया है। यूट्यूब पर गानों के कमेंट सेक्शन में फैंस ने रितेश के अंदाज़ और गानों की धुन की खूब तारीफ की है। कई फैंस ने लिखा है कि यह गाने होली के मौके पर उनके प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। रितेश पांडेय ने भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से एक अलग पहचान बनाई है। उनके गाने हमेशा से युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं। इस बार होली के मौके पर उनके ये दोनों गाने न सिर्फ उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि भोजपुरी संगीत को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। दोनों गानों के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें