- यज्ञ स्थल सैकड़ा खेड़ी रोड बस स्टैंड के पास
आयोजन में जिला सीहोर से एवं संपूर्ण मध्य प्रदेश से 500 से अधिक महिला पुरुष सेवादारी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवाएं दी जाएगी, यज्ञ समिति ने बताया कि यज्ञ में एक से डेढ़ लाख तक श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था की जा रही है यज्ञ हेतु सभी श्रद्धालुओं के जोड़े के साथ बैठने हेतु रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया जा रहा है गायत्री परिवार द्वारा किए गए नव विवाहित जोड़ों को आमंत्रण दिया गया है साथ ही यज्ञ मे निशुल्क विवाह हेतु 15 से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा चुका है जिन्हें यज्ञ समिति एवं समाजसेवी व्यक्ति एवं संस्थाओं के द्वारा उपहार भेंट किए जाएंगे आयोजन मंडल में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश उपजोन समन्वयक आरपी हजारी, आरके मोदी, श्रीमती रमिला परमार, महेश विजयवर्गीया, डॉक्टर तेजराज, राजेंद्र पालीवाल, रामनारायण लेवे, रमाकांत शर्मा, श्रीमती निर्मला भावसार, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती माया त्यागी, श्रीमती जया माझी, मनोहर दांगी, प्रेमलाल कुशवाहा, द्वारका प्रसाद वर्मा, राजेंद्र नामदेव, ओपी. सेवजी, भागवत मल्होत्रा, अनिल श्रीवास्तव, हरिओम लेवे, यशपाल कुशवाह, हरिनारायण पाटीदार, बने सिंह दांगी, विष्णु शर्मा, डॉक्टर उर्वशी सोनी, सुरेश त्यागी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, भोपाल परमार, श्रीमती दलिता राय, पहलाद वर्मा, महेश ठाकुर, श्रीमतिपुष्पा शर्मा, रामनारायण जी परमार, कैलाश केसरिया, शैलेंद्र वर्मा, नरेश वर्मा, नाथूलाल वर्मा, पवन कुमार राय आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण उत्साह से गुरु सेवा समर्पण भाव से सेवा प्रदान कर गायत्री परिवार यज्ञ के प्रचार प्रसार का कार्य आरंभ किया, यज्ञ को पूर्ण सफल बनाने हेतु संकल्प लिया एवं घर-घर जाकर नागरिकों को आमंत्रण भेंट कर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर यज्ञ के पूर्ण लाभ अर्जन की अपील की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें