- बिहार में हैं इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं, हर रविवार, इको फ्रेंडली काम' अभियान की शुरुआत
वहीं, माननीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार के द्वारा "हर रविवार, इको फ्रेंडली काम / एक घंटा पर्यावरण के नाम" अभियान की भी शुरुआत की गयी। इसको लेकर माननीय मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तर्ज पर इस अभियान के तहत प्रदेश के नागरिकों को हर रविवार एक घंटे का समय पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में PCCF (Hoff) श्री प्रभात कुमार गुप्ता, भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय अधिकारी समेत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें