सीहोर : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने दिया बेटी को आशीर्वाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अप्रैल 2025

demo-image

सीहोर : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने दिया बेटी को आशीर्वाद

12222222
सीहोर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नगर सेठ राकेश राय शनिवार को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान की छोटी  पुत्री तंजीम खान के निकाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दीवान बाग स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने बेटी तंजीम खान और दामाद बिलाल अंसारी उपहार देकर खुशहाली समृद्धि का आशीर्वाद दिया और निकाह की मुबारकबाद दी। निकाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके जमाई दीपक यादव, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रवीण गुप्ता, डॉ आर के गुप्ता, पत्रकार प्रदीप चौहान, पत्रकार पवन विश्वकर्मा सहित अन्य विशिष्ट जनों ने बिटिया तंजीम खान उपहार प्रदान कर आशीर्वाद दिया। राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने सभी का हृदय से आभार व्यक्ति किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *