- पुलिस कमिश्नर ने बताया कि युवती ने जिन बारह आरोपितों को नामजद कराया था सबको जेल भेजा जा चुका है
पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने मामले के 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 11 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सक्सेना ने कहा कि अज्ञात में दर्ज 11 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता के साथ 29 मार्च से चार अप्रैल के बीच कई जगहों पर 23 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने छह अप्रैल को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले बताया था कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(एक) (सामूहिक दुष्कर्म), 74 (महिला की शील भंग की कोशिश में हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 123 (आपराधिक इरादे से जहर देना), 126(2) (गलत इरादे से रोकना), 127(2) (बंधक बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें