सीहोर : आज किया जाएगा हनुमान चालीसा और राम चरित्र मानस का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 अप्रैल 2025

demo-image

सीहोर : आज किया जाएगा हनुमान चालीसा और राम चरित्र मानस का आयोजन

  • सीवन नदी के तट पर किया जा रहा वैशाख महापर्व पर शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान

14444444444444444444
सीहोर। शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व के दूसरे दिन 33 करोड़ देवताओं का आह्वान कर हवन में आहुतियां अर्पित की गई। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास, पंडित कुणाल व्यास के सानिध्य में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चरण के साथ आहुतियां दी और मंगल कामनाएं की। शिव प्रदोष सेवा समिति के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि सोमवार को विशेष रूप से पंडित कुणाल व्यास ने देवता स्थापना, अग्नि स्थापना की गई। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं को आह्वान कर उन्हें यज्ञ भूमि में आमंत्रित कर पूजन किया गया। इसके उपरांत अभिषेक कर का पाठ का गणेश यज्ञ हुआ। भगवान से सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम में विशेष यज्ञ कुंड में गणेश मंडल, मातृका मंडल, योगिनी मंडल, चंडी मंडल, ब्रह्म मंडल, प्रधान मंडल, वास्तु मंडल, क्षेत्र पाल मंडल, नवग्रह मंडल, रूद्र मंडल की स्थापना कर विधिवत पूजन किया गया। मान्यता है इस यज्ञ से सभी कार्यो में सफलता आती है। रुके हुए काम पूरे होते हैं। संसार की सभी बाधाएं दूर होती हैं। यह यज्ञ बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे बुद्धि का विकास होता है। गणेश यज्ञ के बाद मनोबोध यज्ञ किया गया।


सुबह सात बजे शाम तक जारी रहेगा दिव्य अनुष्ठान

उन्होंने बताया कि लगातार एक माह तक जारी महापर्व वैशाख मास शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में सुबह सात बजे यज्ञ में आधा दर्जन से अधिक विप्रजनों के द्वारा आहुतियां दी जाएगी। इसके अलावा सुबह दस बजे हनुमान चालीसा का पाठ, राम चरित्र मानस आदि का पाठ किया जाएगा।  इस दिव्य अनुष्ठान में सिद्धपुर की धरा पर सीवन नदी के तट पर नूतन हिन्दु नव वर्ष के प्रथम चैत्र मास की चैत्र सुदी पूर्णिमा से वैशाख सुदी पूर्णिमा तक विशेष शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान शास्त्र अनुसार पितृ हेतु वैशाख माह में जल का दान, घड़े का तथा भगवान शिव पर 1 मास कुंभ द्वारा महाअभिषेक एवं महा पारायण शुभ होता है। जन्म कुण्डली में अशुभ दोषों का निवारण, एवं महादशा, अर्न्तदशा, समस्त रोग, भय, पीड़ा, महामंगल दोष एवं शनि दोष की शांति, अगार मंगल दोष शांति, सर्ववाधा निवारण, पर मंत्र, पर यंत्र, पर तंत्र, शत्रुओं पर विजय पाना, सुख-शांति, ग्रह दोषों का निवारण, धन प्राप्ति, समस्त मनोकामना, मनोवांछित फल प्राप्ति समस्त दोषों का निवारण 1 माह तक चलने वाला दिव्य अनुष्ठान में गणेश अर्थव शीर्ष, श्री महामृत्युंजय जाप, श्री महारूद्र अभिषेक, श्री दुर्गा सप्ताशती (चण्डी पाठ) मंगल चण्डी विधान, श्री रामचरित्र मानस (मास पारायण) सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा, के यजमान बनने के इच्छुक शिव प्रदोष सेवा समिति से संपर्क कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *