मधुबनी : जिला भाजपा ने बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 अप्रैल 2025

demo-image

मधुबनी : जिला भाजपा ने बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

IMG-20250414-WA0020
मधुबनी  (रजनीश के झा)। आज भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर संविधान निर्माता भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी के नेतृत्व में जिला समाहरणालय के सामने डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया। नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार जी के नेतृत्व में सिंघानिया चौक के समीप मनाया गया। वहां बच्चों के बीच कापी कलम एवं अन्य सामग्री बच्चों के बीच बांटा गया। जिला मंत्री दीप्ति राउत जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना पूर्व नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद के नेतृत्व में वार्ड नं 08,14 और अन्य महादलित टोला में डा भीमराव अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और उनके किये गये कायों को बच्चों महिलाओं और लोगों को बताया गया और गमछा पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि उनका सपना धरातल पर साकार करना हम सभी सदैव प्रयासरत हैं और आपका अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। शोषितों वंचितों और अपेक्षितो के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा अग्रसर है। मौके पर निवर्तमान जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव सुबोध कुमार चौधरी राधा देवी अरूण राय नागेंद्र राउत अजय प्रसाद मनोज कुमार मुन्ना कन्हैया साह  जामून सहनी प्रभात मिश्रा अशोक राम शिव नाथ दास महेश कुमार सीता देवी राम पुकार ठाकुर मनीष करण विजेता झा रंजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *