मधुबनी (रजनीश के झा)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय, मधुबनी में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। साथ ही पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्री गणेश कुमार महरान जी, जिला प्रभारी श्रीमती विनीता सिंह जी, जिला सह प्रभारी श्री रमेश प्रसाद गुप्ता जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुरुदेव पासवान जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश पासवान जी, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री एकलाख अहमद जी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम साहनी जी, SC/ST प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर पासवान जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दयानंद यादव जी, पंचायती राज प्रकोष्ट अध्यक्ष श्री लालबाबू पासवान जी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष श्री लक्ष्मण साह जी, जिला सचिव श्री देवेंद्र पाठक जी, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव श्री बबलू पासवान जी, जिला प्रधान महासचिव श्रीमती सागर देवी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

मधुबनी : लोजपा जिला कार्यालय में अंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें