मधुबनी : पीएम के आगमन का बांटा जा रहा आमंत्रण कार्ड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

मधुबनी : पीएम के आगमन का बांटा जा रहा आमंत्रण कार्ड

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 24 अप्रैल दिन गुरूवार को विदेशवर स्थान में पंचायती दिवस के अवसर पर आगमन को लेकर जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के नेतृत्व में मधुबनी शहर के विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क अभियान और आमंत्रण पत्र आमलोगों छात्र छात्राओं और महिलाओं के बीच जाकर बांटा जा रहा है। इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी नेता गण अपने स्तर से मधुबनी जिला में लोगों से सम्पर्क स्थापित कर रहे हैं। जनसम्पर्क अभियान में जिला महामंत्री सुबोध चौधरी जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना वार्ड पार्षद बद्री राय अरूण प्रसाद राम पुकार ठाकुर मनीष करण सक्सेना सिंह सचिन कुमार सहित कई कायकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: