इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार प्रजापति, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, भूपेंद्र कुमार दीक्षित मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका सीहोर, प्रफुल्ल गठरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भेरूंदा, छुट्टन चावरिया जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी यूनियन इंटक कांग्रेस, संजय शुक्ला जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला सीहोर, विनोद बोयत जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश मजदूर संघ सीहोर एवं अधिकारी कर्मचारीगण विजय कोली सहायक यंत्री, विष्णु प्रसाद मीणा सहायक लेखा अधिकारी, चंद्र प्रकाश राठौर, राज सिंह, वैभव लोवानिया, जितेंद्र नाथ, हरीश सोलंकी, कमोद सिंह, तिलक खाती, रेखा बोयत समस्त नगर पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सीहोर। गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण संघ एवं अन्य कर्मचारी संगठनों ने विगत 29 मार्च 2025 को प्रदीप शर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी दमोह के निवास पर जाकर स्थानीय ठेकेदार विवेक अग्रवाल और छुट्टू यादव के द्वारा उनके मुंह पर काली स्याही लगाने का दुष्कृत्य किया गया जिससे न केवल श्री शर्मा वरन विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की न केवल प्रतिष्ठा खराब हुई है वरन सभी के मनोबल का भी हिरास हुआ है। जिसको लेकर आज संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री को कलेक्टर द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें