फिल्म "कुरुक्षेत्र" एक ऐसे नायक की कहानी है जो समाज में व्याप्त अन्याय और अपराध के खिलाफ संघर्ष करता है। यश कुमार ने अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त एक्शन से अपने किरदार को जीवंत बना दिया है। फिल्म में रक्षा गुप्ता नायिका की भूमिका में हैं, जो अपने किरदार में बेहद प्रभावशाली लगी हैं। वहीं, रेयांश सिंघानिया, सोनल त्रिवेदी, देव सिंह, सुशील सिंह, बालेश्वर सिंह और अन्य कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं को शानदार तरीके से निभाया है। फिल्म का एक्शन प्रदीप खड़का द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, जो बेहद प्रभावशाली और स्टाइलिश नजर आता है। जहांगीर सईद की सिनेमैटोग्राफी फिल्म को भव्य रूप देती है, वहीं राजा यादव का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के हर सीन को और प्रभावशाली बनाता है। फिल्म के गीत धरम हिंदुस्तानी और शेखर मधुर द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। फिल्म का संपादन गुरजंट सिंह ने किया है, जो इसकी कहानी को बेहतरीन गति देता है। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। "कुरुक्षेत्र" एक मनोरंजक और आकर्षक फिल्म है, जिसमें एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का जबरदस्त मेल है। यश कुमार के फैंस के लिए यह एक ट्रीट है, और यदि आप भोजपुरी सिनेमा के अच्छे कंटेंट को देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक जरुर देखने लायक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें