सीहोर : वन वन्यप्राणी संरक्षण कर्मंचारी संघ सीहोर में करेगा राष्ट्रीय अधिवेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

demo-image

सीहोर : वन वन्यप्राणी संरक्षण कर्मंचारी संघ सीहोर में करेगा राष्ट्रीय अधिवेशन

IMG-20250404-WA0029
सीहोर। अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ मध्य प्रदेश वन वन्य प्राणी संरक्षण कर्मंचारी संघ सीहोर में राष्ट्रीय अधिवेशन करेगा। अधिवेशन में पूरे देश के अनेक राज्यों के जिलों से राष्ट्रीय पदाधिकारी और अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे। शुक्रवार को अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन कुमार आर्य और मध्य प्रदेश वन वन्य प्राणी संरक्षण कर्मंचारी संघ के संभागीय सचिव जयकुमार सक्सेना ने विधायक सुदेश राय को आमंत्रण देकर कार्यक्रम से अवगत कराया।


राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन कुमार आर्य ने बताया की 10 अप्रेल गुरूवार को शहर के यशराज मैरिज गार्डन में कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि के रूप में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार,राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा,प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर,सांसद आलोक शर्मा विधायक सुदेश राय आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सम्मिलित होंगे। अधिवेशन में शासन प्रशासन की ओर नव विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया जाएगा। वन कर्मचारी द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी। वनाधिकारियों कर्मचारियों से अधिवेशन में सम्मिलित होने की अपील नीलम सिंह ठाकुर, रामयश मौर्य, के.वी.एस परिहार, धर्मेंद्र मोहरे, भूपेंद्र सिंह दुगेरिया, दीपक बेदी जयकुमार सक्सेना विकास कलोसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *