मधुबनी : स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

  
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

demo-image

मधुबनी : स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की बैठक

IMG-20250404-WA0025
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज भारतीय जनता पार्टी नया जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में 06 अप्रैल को पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस को लेकर जिला स्तरीय करणीय कार्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि वंदे मातरम गीत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह विधान परिषद घनश्याम ठाकुर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा मेयर अरुण राय देवेंद्र कुमार यादव प्रमोद सिंह सुबोध चौधरी रंजीत यादव सरोज सिंह को पाग चादर पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह जी ने विस्तार पूर्वक संगठन की मजबूती के साथ 6 अप्रैल 1980 ई को पार्टी की स्थापना दिवस पर चर्चा की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 45 वर्षों से हमारे कार्य करता सभी राज्यों में भाजपा संगठन को सींचने का काम किया पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बने। 6 अप्रैल को सभी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाएंगे साथ ही उसी दिन रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम का भी झंडा लगाएंगे। वफ्क बिल संशोधन पर सफलता मिली है उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता जी का भव्य मंदिर निर्माण होगा।इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद घनश्याम ठाकुर ने भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठन का विस्तार भारतीय राजनीति में लाया गया परिवर्तन पर बल दिया। मेयर अरुण कुमार राय ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन होने जा रहा है 8 ,9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय बैठक करना है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पूर्व राधा देवी माला देवी सतीश ठाकुर प्रशांत ठाकुर मनोज कुमार मुन्ना श्रवण कुमार पूर्व अमरनाथ प्रसाद संजीव कुमार बादल महेंद्र पासवान रणधीर खन्ना संजय महतो शेखर सुमन कन्हैया साह आदित्य झा नागेंद्र राउत पवन शाह पवन झा अनिल सिंह मृत्युंजय कुमार कुंदन अविनाश पासवान शंभू झा कुशेश्वर कुशवाहा रितु देवी प्रभात सिंह अरविंद तिवारी नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार राम सकल यादव शिव शंकर पांडे सुशील सहनी राज किशोर बुलेट अरुण राय शिवनाथ दास कविता झा अशोक राम चंदन चौधरी मनीष करण प्रभात सिंह मीनाक्षी श्रीवास्तव अरविंद तिवारी अजय भगत सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *