इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने यहां पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहाकि जल है तो कल है, वहीं सीवन हमारे क्षेत्र की जीवनदायनी है। इसके संरक्षण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर और परिषद ने जो इसके गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का जो कार्य किया है, वह भविष्य के लिए भी जरूरी है। सीवन नदी से क्षेत्र का जल स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने यहां पर दीप प्रज्जवलित किया। गौरतलब है कि नगर पालिका के द्वारा सीवन नदी का जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत क्षेत्रवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। नदी का गहरीकरण का कार्य सीवन के दो महिला घाट के अलावा छतरी घाट पर किया जा रहा है। इसके अलावा सीटू नाले का भी गहरीकरण का कार्य प्रगति पर है।
सीहोर। नगर पालिका के तत्वाधान में शहर की जीवन दायनी मां सीवन के घाट पर 21 सौ दीयों को प्रज्जवलित कर महाष्टमी का पर्व मनाया गया, इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रंगोली से घाट को सजाया और आरती की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीवन उद्धार समिति के पदाधिकारियों के अलावा नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, पार्षद प्रदीप बिजोरिया, कमलेश कुशवाहा, राहुल राय, नरेन्द्र राजपूत और आशीष गहलोत आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें