मधुबनी : प्रधानमंत्री आगमन को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 अप्रैल 2025

demo-image

मधुबनी : प्रधानमंत्री आगमन को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक

IMG-20250413-WA0066
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि 24 अप्रैल को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मधुबनी आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के साथ जनसंवाद और उनके किये गये कायों को लोगों को बताना है। सभी मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी पंचायतों में दो प्रभारी कर सूची जिला को जिला को उपलब्ध कराना है। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सभा में ले जाने हेतु विचार विमर्श करना है। साथ ही 14 तारीख को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम और हर्षौल्लास पूर्वक मनाना है। बैठक में जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष राधा देवी सतीश ठाकुर प्रमोद सिंह मनोज कुमार मुन्ना जिला पार्षद पिंटू मिश्रा आदित्य झा बिष्णु कुमार  राउत नागेंद्र राउत मंडल अध्यक्ष पिंटू रौनियार उपेन्द्र साह सतीश दास धमेंद्र दास मनीष झा उद्धव कन्हैया साह अजय प्रसाद अरूण झा पवन झा बैधनाथ यादव प्रकाश पूर्व शैलेन्द्र कुमार झा राम नरेश राय रंजीत कुमार शिव कुमार दास भोगेन्द यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

undefined

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *